Earthing क्या है? Neutral Wire और Earthing Wire मैं क्या अंतर है?

  Earthing क्या है? Neutral Wire and Earthing Wire में क्या अंतर  है- हिंदी में

Neutral and Earthing. क्या होता है-

क्या आपने कभी सोचा है कि Neutral Wire और Earth Wire के बीच क्या अन्तर है| Neutral and Earthing Wire में क्या अंतर होता है ये Question Interview में अक्सर पूछा  जाता है, -
तो चलिए जान लेते है कि इन दोनों Wire के बीच क्या अन्तर है और इनके Connection कहाँ और क्यों किए जाते है 

कैसे पहचाने Neutral और Earthing को -

आपने देखा होगा कि जो हमारे घरों Appliances (उपकरण ) लगे होते है, उनकी Supply Wire या तो Two core(दो तार) की होती है या फिर Three core(तीन तार) की होती है। जो wire two core की होती है वो Neutral और phase के लिए बनाई जाती है। 

 लेकिन Electric Iron, Heater और वो सभी Appliances जिनकी Body Metal की बनी होती है उन सभी Appliances के लिए Three core की wire का इस्तेमाल किया जाता है।

three core की wire को इस्तेमाल करने का मुख्य कारण होता है हमारी sefty,   मतलब की three core की wire में दो wire phase और neutral के होते है लेकिन तीसरी wire Earthing के लिए इस्तेमाल की जाती है। 



Wiring

[Phase, Neutral और Earthing के तारों को कैसे जाने]

किस wire को कहाँ पर जोड़ना है ये हम इनके Colour Code से पहचान सकते है, जैसे कि Red or Brown wire को हम Phase supply के लिए इस्तेमाल करते है, Black Wire को हम Neutral के लिए इस्तेमाल करते है और Green wire को हम हमेशा Earthing के लिए इस्तेमाल करते है।

 ये तो हुवी बात Three core wire की लेकिन अगर हम किसी Company की बात करें तो Company में Three Phase System चलता है यहाँ ज्यादातर Machines Three Phase पर चलती है, इसलिए यहां Four Core की Cable को इस्तेमाल किया जाता है। इन चारों wire के connection हम इनके colour code से कर सकते है जैसे कि Red wire को R से, Yellow wire को Y से और Blue wire को B से जोड़ा जाता है, क्योकि three phase supply में तीनों phase R, Y और B होते है। अब बची तीसरी wire तो इसको Neutral के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Why use Neutral Wire (न्यूट्रल वायर को क्यों इस्तेमाल किया जाता है?)



Single Phase पर किसी भी Appliances को चालू करने के लिए neutral or phase दोनों wire का सही से जुड़े होना जरूरी होता है, क्योकि Neutral wire ही single phase में circuit को पूरा करता है। जैसा कि आपको पता होगा कि D.C में current, positive से negative की तरफ flow होता है इसी प्रकार A.C में भी current phase wire से neutral wire को तरफ flow होता है, अगर कही बीच से neutral टूट जाए या किसी अन्य वजह से circuit पूरा नही हुआ तो हमारा load चालू नही होगा तो हम कह सकते है कि Neutral Wire Circuit को पूरा करता है।


Why use Earthing Wire (अर्थिंग वायर क्यों इस्तेमाल की जाती है?)



Earthing



Earthing जिसको हम Grounding भी बोलते है, इसको इस्तेमाल करने का बस एक ही कारण होता है और वो है Safety. किसी भी Machine या हमारे घरों के Appliances जिनकी body metal की बनी हो, उनकी body को Earthing Wire से जरूर जोड़ा जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि अगर machine में किसी वजह से phase wire machine की body से touch हो जाए तो उसके बॉडी पर भी करंट बहने लगता है इस condition में किसी भी तरह से sock लगने का खतरा ना बने। इसलिए machine की body को earth किया जाता है।





 Earth करने के ये leakage current, earthing wire की मदद से ground हो जाता है और human body को किसी भी खतरे से बचाता है।
Earth Wire को ही Ground Wire भी बोला जाता है जैसे कि Earthing और Grounding एक ही है।
Electrical Pole और उसके प्रकार Full detail.

उम्मीद करते हैं कि आपको  Neutral और Earthing के बारे में दी जानकारी अच्छे से समझ में आ गई होगी  अगर आपका कोई अन्य सवाल है सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट कर पूछ सकते हैं।
 धन्यवाद

Post a Comment

5 Comments

  1. Sir sirf phase wire ko hum touch karenge to kya hamko current lag sakta hai kya aur 2 wire me se hum kaise pata karenge ki phase wire kon sa hai aur newtrol kon sa hai

    ReplyDelete
  2. Agar neutral wire me phase wire se double current aata h to kya hoga

    ReplyDelete