इंजीनियरिंग क्या होती है? कितने प्रकार के होते हैं, इंजीनियर कैसे बने?

इंजीनियरिंग क्या है ?

What is Engineering

इंजीनियरिंग क्या है? इसको गहराई से समझने के लिए हम सबसे पहले जानते है की इंजीनियरिंग और इंजीनियर का मतलब क्या होता है। इंजीनियरिंग कोर्स का नाम है जो छात्र 12वीं के बाद करते है। 12वीं के बाद छात्र बी.टेक (B.Tech)  स्नातक स्तर(graduate lavel) की पढ़ाई मान्यता प्राप्त कॉलेज से कर सकते है जो इंजीनियर बनने की शुरुआत मानी जाती है। किसी भी छात्र के पास कम से कम 3 साल की डिग्री या फिर डिपलोमा होना चाहिए।

3 साल की पढ़ाई के बाद छात्र कों जिस विषय में सबसे ज्यादा रुचि है उसमें छात्र स्नातकोत्तर (post graduation) कर सकता है। स्नातकोत्तर (post graduation)  होने के बाद आप “इंजीनियर” कहलाए जाएंगे। और अगर किसी की रुचि खोज यानि की रिसर्च और डिजाईनिंग करने में है उसको अपनी फिल्ड में पी.एच.डी(P.H.D) करनी होगी। अब हम आपको बताएंगे की इंजीनियरिंग के प्रकार कितने होते है।

इंजीनियरिंग के प्रकार

इंजीनियरिंग कितने प्रकार की होती है? छात्र इंजीनियरिंग करने की सोच तो लेते है मगर कुछ छात्रों को यह पता नहीं होता की इंजीनियरिंग के प्रकार कितने होते है ? और आपको यह भी बता दें की इंजीनियरिंग के अंदर भी इतने प्रकार होते है कुछ के तो छात्रों को नाम तक नहीं पता होते है।

सबसे ज्यादा दिक्कत तो तब आती है जब छात्र यह समझ नहीं पाता की स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रजुएशन) किससे करें। तो आज हम सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग करने वाले क्षेत्र के बारे में बात करेंगे साथ ही उन क्षेत्र के बारे में भी बात करेंगे जिनके बारे में आपको लोगों बहुत कम या कुछ भी नहीं पता है।

इंजीनियर कैसे बने?

इंजीनियर कैसे बने? नीचे बताए गए इंजीनियरिंग कोर्स मैं से किसी भी कोर्स को कर आप एक इंजीनियर सकते हैं -

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सबसे ज्यादा लोग करते है। आइए जानते है इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग क्या है।
 इसको करने का सबसे बड़ी वजह यह है की इस फिल्ड में सबसे ज्यादा स्कोप है।

 जैसे जैसे नई टेक्नोलोजी आती जा रही है उसी तरह  इलेक्ट्रिकल  इंजीनियरिंग की अहमियत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।हर एक छोटी जगह से लेकर बड़ी जगह तक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लोग जरुर मिलते है। घर से लेकर कोई भी बड़ी कम्पनी तक, नासा से लेकर चांद तक हर जगह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग काम आती है। तो हम यह कह सकते है की अगर किसी ने इलेक्ट्रिकल  इंजीनियरिंग की है तो उसके पास बहुत से OPTION मौजूद होंगे।

  •  सिविल इंजीनियरिंग

 सिविल इंजीनियरिंग क्या है? जो भी शख्स इंजीनियरिंग करता है उसका पहला ऑप्शन ज्यादातर सिविल इंजीनियर बनने का होता है।

सिविल इंजीनियर सरकार के अंर्तगत काम करता है। जब भी सरकार को कोई भी निर्माण करना होता है -
जैसे :- रोड़ का निर्माण, पुल, स्कूल, अस्पताल आदि तो इसकी जिम्मेदारी सरकार सिविल इंजीनियर को देती है। सिविल इंजीनियर का काम पूरे काम की नीती बनाने से लेकर उस काम को खत्म करने तक की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए उम्मीदवार को गणित और फिजिक्स विषय में 4 साल का कोर्स करना होता है।


  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग


आपको नाम से ही अंदाजा हो जाना चाहिए की मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्या है ? जिन लोगों को मशीनों से प्यार है उनके लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग एकदम सही करियर अॉपशन है।

इस फिल्ड में आपको मशीनों के बारे में हर एक चीज़ के सिखाई जाएगी और आप हर समय मशीनों से घिरे रहेगें। और आजकल सबसे ज्यादा मैकेनिकल इंजीनियरिंग बहुत चर्चे में है। तो मशीनों से प्यार करने वाले शख्स के लिए यह option best है।


  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग

कंप्यूटर अब हर रोज़ किसी न किसी तरह से काम आता है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, अस्पताल, स्पेस सेंटर आदि हर जगह में काम आता है। इसको पढ़कर अगर आपने कंप्यूटर इंजीनियर बनने का मन बना लिया है तो आपका यह फैसला बिल्कुल सही है।

 साथ ही कंप्यूटर के इतने ज्यादा इस्तेमाल को देखते हुए हम यह कह सकते है की कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बहुत स्कोप है।
नोट: यहां हमने उन्हीं इंजीनियरिंग कोर्स के बारे में बताया है जो सबसे ज्यादा प्रचलित रहते है। इसके अलावा और बहुत से इंजीनियरिंग कोर्स है।
इन ब्रांच से भी कर सकते है इंजीनियरिंग


  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
  • कृषि इंजीनियरिंग
  • महासागर इंजीनियरिंग (ओशियन इंजीनियरिंग )
  • एथिकल हैकिंग (नैतिक हैकिंग)
  • खेल टेक्नोलोजी इंजीनियरिंग
  • ध्वनि अभियन्ता इंजीनियरिंग
  • ऊर्जा इंजीनियरिंग
  • फोटोनिक्स इंजीनियरिंग
  • हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग
  • जनन विज्ञानं अभियांत्रिकी इंजीनियरिंग


इंजीनियरिंग के लिए टॉप 10 कॉलेज

1. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, दिल्ली
2. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, खरगपुर
3. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, बाम्बे
4. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, कानपुर
5. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, रुड़की
6. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, गुवाहाटी
7. बिरला इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, पिलानी
8. दिल्ली टेक्नोलोजी यूनिवर्सिटी, दिल्ली
9. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, धनबाद
10. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, इंदौर

इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि इंजीनियरिंग क्या होती है? कितने प्रकार होते हैं ?एक इंजीनियर कैसे बने? अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर य आपका कोई अन्य सवाल सुझाव हो तो नीचे कमेंट करें।
धन्यवाद!





Post a Comment

1 Comments